भाजपा में शामिल हुए एन किरण कुमार रेड्डी, बोले, ‘कभी सोचा न था कांग्रेस छोडूंगा’

नई दिल्ली। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. किरण रेड्डी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी में एन किरण कुमार रेड्डी ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

रेड्डी को सदस्यता दिलाने के बाद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भाजपा में दक्षिण भारत के वरिष्ठ नेता किरण कुमार रेड्डी का स्वागत करता हूं। रेड्डी परिवार की तीन पीढ़ी कांग्रेस में रही है। इनके पिता अमरनाथ रेड्डी आन्ध्र प्रदेश के चार बार विधायक रहे और मंत्री भी। किरण भी चार बार विधायक रहे, स्पीकर रहे, चिप व्हिप और मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने कहा कि इनकी एक बार अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई और ये उनसे काफी प्रभावित हुए है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम से ये बहुत प्रभावित है। ये हमारी बहुत बड़ी ताकत होंगे इनकी छवि बहुत ईमानदार की रही है।

इधर, एन किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि उनका परिवार कांग्रेस से 1952 से जुड़ा रहा है और उन्होंने सोचा नहीं था कभी कांग्रेस छोड़ेंगे। लेकिन कांग्रेस के हाई कमान के गलत फैसले से पार्टी का बहुत नुकसान हुआ है। रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने स्थानीय नेताओं से कभी कोई राय नहीं ली। कभी किसी की नहीं सुनी। ये केवल एक राज्य की बात नहीं है, बल्कि सभी राज्य की है. सभी राज्दों के वो कमान नियंत्रित करने की बात करेंगे लेकिन कभी जिम्मेदारी नहीं लेंगे।

बता दें कि उन्होंने इसी साल 12 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस पर कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर ने कहा था कि जिन लोगों ने पार्टी से सब कुछ हासिल किया और आंध्र प्रदेश कांग्रेस को खत्म कर दिया, वे अब भाजपा में चले। रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री थे।

Related Articles

Back to top button