Naini news: नगर निगम जोन पाँच कक्ष समिति के अध्यक्ष बने राकेश जायसवाल
Naini news: नगर निगम कार्यालय जोन पाँच प्रयागराज में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में वार्ड 20 के पार्षद राकेश जायसवाल को जोन 5 की कक्ष समिति के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। इस नियुक्ति को महापौर गणेश केशरवानी और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की सहमति प्राप्त हुई।
निर्विरोध चयन को सभी पार्षदों का मिला समर्थन
इस अवसर पर जोन के सभी पार्षदों ने राकेश जायसवाल के पक्ष में समर्थन जताया। समर्थन करने वालों में प्रमुख नाम दिलीप जायसवाल (दीपू), प्रदीप महरा (शास्त्री), सोनू यादव, मक्खन भाई, अनुप भारतीया, दीपचंद मुन्ना, संजय पासवान, बाल नाथ पटेल और प्रेम शंकर यादव शामिल रहे। सभी वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद भी उन्हें प्राप्त हुआ।
समारोह में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ जन और अधिवक्ता भी शामिल हुए। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह, ज्ञानेश्वर शुक्ला, नरसिंह, रजत दुबे, दिलीप केशरवानी, सत्यम शुक्ला, आशु सिंह, चंद्रभूषण सिंह, घनश्याम जायसवाल, सत्या जायसवाल, सुरेश तिवारी, अकबर प्रिंस, सुरेन्द्र तिवारी, धर्मराज पटेल, विजय लक्ष्मी पंडित, शालू चड्ढा और संजय केशरवानी (सीमेंट) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Naini news: also read- Prayagraj (Naini): गंगा आरती और भंडारे का आयोजन, सामाजिक और धार्मिक समरसता का दृश्य
राकेश जायसवाल का धन्यवाद ज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने सभी पार्षदों, वरिष्ठ जनों एवं गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए जोन 5 के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
रिपोर्ट: घनश्याम शुक्ला