New Delhi:भारत-केन्या साझेदारी को नई मजबूती, नैरोबी एग्री-फूड समिट में 650 भारतीय प्रतिनिधियों की भागीदारी

New Delhi: India-Kenya partnership gets a boost; 650 Indian delegates participate in the Nairobi Agri-Food Summit.

New Delhi:केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित ‘चौथे एफ्रो वर्ल्ड एग्री-फूड कॉन्फ्रेंस, एग्जीबिशन एंड अवार्ड्स 2026’ का सफल समापन हुआ। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और आधुनिक कृषि तकनीकों के क्षेत्र में भारत, अफ्रीका और अन्य ग्लोबल साउथ देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर सुशील प्रसाद ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ कृषि और जलवायु-अनुकूल खेती के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। साथ ही भारत अपनी आधुनिक कृषि तकनीकों, कुशल जल प्रबंधन और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) का अनुभव अन्य विकासशील देशों के साथ साझा कर रहा है।

इस वर्ष सम्मेलन की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि कुल 1,200 विदेशी प्रतिनिधियों में से 650 प्रतिनिधि भारत से पहुंचे। यह संख्या भारत और केन्या के बीच कृषि, फूड प्रोसेसिंग, निवेश और तकनीकी सहयोग के लगातार मजबूत होते संबंधों को दर्शाती है।

केन्या स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सम्मेलन की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि भारत और केन्या कृषि से लेकर भविष्य की तकनीकों तक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उच्चायोग ने बताया कि भारतीय उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी केन्या में नवाचार, आधुनिक तकनीक और निवेश को गति दे रही है, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंध और मजबूत हो रहे हैं।

सम्मेलन के दौरान इस बात पर भी बल दिया गया कि भारत और केन्या के बीच सरकारी स्तर (G2G) पर मजबूत तालमेल के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजन ग्लोबल साउथ के देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Read Also-Sunny Deols: ‘परशुराम’ फिलहाल टली, निर्देशक के हॉलीवुड प्रोजेक्ट के चलते शूटिंग पर लगा विराम

Related Articles

Back to top button