मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं नीतीश : स्वाती सिंह
एक मुख्यमंत्री की भाषा विधानसभा में महिलाओं के लिए जो थी, वह किसी भी निर्लज्ज व्यक्ति की भी नहीं हो सकती। यह उनकी सोच को दर्शाती है। इससे भी बड़ी बात है कि अभी तक कांग्रेस व अन्य इंडिया गठबंधन के लोगों ने उस भाषा पर आपत्ति भी नहीं जताई। इसका मतलब है कि इंडिया गठबंधन की यही सोच है। ये बातें पूर्व मंत्री और भाजपा नेता स्वाती सिंह ने कही।
शुक्रवार को उन्होंने कहा कि नीतिश की भाषा माफी लायक नहीं है। वे सारी सीमाओं को लांघ चुके हैं। यदि उनमें जरा भी नैतिकता हो तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश की बातें आये दिन बिगड़ती जा रही है। ऐसा लगता है कि वे मानसिक दिवालिया हो चुके हैं।
उन्नाव:स्कूल परिसर में खड़ी वैन में लगी आग,
— Ek Sandesh (@EkSandesh236986) November 10, 2023
स्कूल के अंदर वैन में आग लगने से हड़कंप.
स्कूल में मौजूद बच्चे अंदर ही फंसे
आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाया
तमाम छोटे बच्चों ने टीन शेड से कूदकर बचाई जान
फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर पाया काबू#Unnao pic.twitter.com/9BePFYK6gK
स्वाती सिंह ने कहा कि आखिर नीतिश कुमार जब तक भाजपा में थे, तब तक उनकी भाषा अभद्र नहीं थी। उनकी भाषा बदलने के पीछे क्या राज है, उन्हें इसका खुलासा भी करना चाहिए। स्वाती सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी बातों पर प्रतिक्रिया न देना भी उनका समर्थन करने जैसा है। यह विचार अकेले नीतिश की नहीं, बल्कि महिलाओं के अपमान में पूरा इंडिया गठबंधन सहभागी है।