PM Modi Mann Ki Baat Kargil Vijay Diwas:सैनिकों का हौसला हर चुनौती से बड़ा था’, मन की बात में PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शूरवीरों को किया नमन

136वें 'मन की बात' एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और नई पीढ़ी तक उनके पराक्रम की गाथा पहुंचाने का आह्वान किया।

PM Modi Mann Ki Baat Kargil Vijay Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई ऐसी तारीख है जिसे याद रखने के लिए कैलेंडर देखने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कारगिल की ऊंची-ऊंची चोटियां, कठिन मौसम और दुश्मन की चुनौतियां भारतीय सैनिकों के सामने थीं, लेकिन उनके साहस और संकल्प के आगे हर मुश्किल छोटी साबित हुई। उन्होंने कहा, “हमारे वीर जवानों का हौसला हर चुनौती से बड़ा था। उन्होंने मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।”

उन्होंने सभी वीर शहीदों और सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा।

नई पीढ़ी तक पहुंच रही शौर्य गाथा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने वीरों को सिर्फ याद ही नहीं करता, बल्कि उनकी वीरता की कहानियों को नई पीढ़ी तक भी पहुंचा रहा है। इसी भावना के तहत आयोजित ‘शौर्य विजय यात्रा’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल से शुरू हुई मोटरसाइकिल यात्रा द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल तक पहुंची।

National Politics: PM आवास के पास कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं ने उठाई इस्तीफे की मांग

उन्होंने कहा कि “वन राइड, वन नेशन, वन सैल्यूट” थीम पर निकली यह यात्रा देशवासियों को याद दिलाती है कि राष्ट्र के लिए दिया गया बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

26 जुलाई का ऐतिहासिक महत्व

26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के तहत पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों को कारगिल की रणनीतिक चोटियों से खदेड़ते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। लगभग दो महीने तक चले इस भीषण युद्ध में 500 से अधिक भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। अंततः भारतीय सेना ने टाइगर हिल सहित सभी प्रमुख चोटियों पर तिरंगा फहराकर विजय का परचम लहराया और देश की संप्रभुता की रक्षा की।

Related Articles

Back to top button