PM Modi CM meeting : पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की CM के साथ बैठक, बोले – टीम इंडिया की तरह करें काम

PM Modi CM meeting : पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर टीम इंडिया की तरह काम करने को कहा। सरकार ने स्पष्ट किया - देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, ईंधन आपूर्ति सामान्य।

PM Modi CM meeting : नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में उन्होंने राज्यों से “टीम इंडिया” की भावना के साथ काम करने और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

बैठक में राजनाथ सिंह और अमित शाह भी मौजूद रहे। हालांकि आचार संहिता लागू होने के कारण चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री इसमें शामिल नहीं हुए।

इस बीच केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, वैश्विक संकट के बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

सरकार ने बताया कि देश के पास दो महीने के लिए पर्याप्त कच्चा तेल उपलब्ध है और सभी रिफाइनरियां 100 फीसदी क्षमता से काम कर रही हैं। एलपीजी उत्पादन में 40 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है, जबकि 14 मार्च से अब तक 30 हजार टन गैस की आपूर्ति की जा चुकी है।

लॉकडाउन की अफवाहों को खारिज करते हुए किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी और निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऐसी बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।

विपक्ष का बयान

राहुल गांधी ने कहा कि कोविड जैसे हालात की बात कर लोगों में डर पैदा किया जा रहा है, जबकि मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऊर्जा संकट और महंगाई को लेकर चिंता जताई।

हालात पर नजर रखने के लिए मंत्रियों का ग्रुप

केंद्र सरकार ने राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों का एक समूह गठित किया है, जिसमें अमित शाह, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।

यह समूह पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके वैश्विक प्रभावों पर लगातार नजर रखेगा।

Related Articles

Back to top button