NDA Meeting :  ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बढ़ेगा निवेश और रोजगार’, एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का संदेश

NDA Meeting : एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि बजट अगले 25 सालों की नींव है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील से निवेश, उद्योग और रोजगार को मिलेगा बड़ा फायदा।

NDA Meeting :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट केवल अगले एक-दो वर्षों के लिए नहीं, बल्कि आने वाले 25 वर्षों के विकसित भारत के विज़न को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री ने सांसदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता को बजट की प्रमुख बातें समझाएं।

पीएम मोदी ने कहा कि देशभर के कई छोटे और क्षेत्रीय राजनीतिक दल एनडीए के साथ जुड़ रहे हैं और अब यह संख्या 50 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। उन्होंने इसे एनडीए की नीतियों और नेतृत्व पर बढ़ते विश्वास का संकेत बताया।

प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को देश के लिए बेहद अहम बताते हुए कहा कि इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि शुरुआती आलोचनाओं के बावजूद सरकार ने धैर्य रखा और अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

बैठक में प्रधानमंत्री ने सांसदों को संसद की कार्यवाही में नियमित उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आने वाले समय में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर विशेष फोकस की बात कही और प्रत्येक जिले में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव दिया।

बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की प्राथमिकताओं और प्रावधानों की जानकारी दी। पीएम मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में मिली जीत पर भी संतोष जताया और संयमित राजनीति की सराहना की।

Related Articles

Back to top button