West Asia Tension : तेल संकट के बीच पीएम मोदी की हाई-लेवल मीटिंग, होर्मुज तनाव से बढ़ी वैश्विक चिंता
West Asia Tension : वैश्विक तेल संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की हाई-लेवल बैठक, ब्रेंट क्रूड 119 डॉलर तक पहुंचा। ईरान-इजरायल तनाव और होर्मुज संकट से बढ़ी चिंता।
West Asia Tension : वैश्विक तेल बाजार में जारी अस्थिरता के बीच नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल के इंट्रा-डे उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद फिलहाल करीब 109 डॉलर पर कारोबार कर रही है।
इसी दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका से आया एलपीजी टैंकर भारत के पश्चिमी तट पर पहुंचा, जिससे आपूर्ति को लेकर कुछ राहत मिली। हालांकि ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान Strait of Hormuz से नाकेबंदी नहीं हटाता, तो सख्त कार्रवाई की जा सकती है। वहीं ‘नतान्ज़’ परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई ने हालात और गंभीर बना दिए हैं।
इसके अलावा हूती विद्रोही ने भी Red Sea और Suez Canal में जहाजों के लिए खतरा पैदा करने की धमकी दी है, जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ सकता है।



