Prayagraj News. डॉ. सुधा यादव का भव्य स्वागत, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

Prayagraj News. प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ. सुधा यादव का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Prayagraj News. गुरुवार को बमरौली एयरपोर्ट, प्रयागराज पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य, वरिष्ठ नेत्री डॉ. सुधा यादव के आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कृतिका अग्रवाल, प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रा अहलूवालिया, जिला अध्यक्ष शिखा रस्तोगी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान रीता सिंह, स्मृति श्रीवास्तव, रंजना मिश्रा, स्वारिका भारद्वाज, प्रिया कैथवास और अनीता पांडे समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने डॉ. सुधा यादव का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दोहराते हुए भाजपा की नीतियों और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button