adevertisment Adevertiisment banner

झांसी में प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गोवंशो को लेकर की यह बड़ी मांग

झांसी। जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों में बंधे गोवंशों को गर्मी के मौसम में गौसेवकों द्वारा दिन के समय चरवाने की अनुमति प्रदान किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने सोमवार को जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि जनपद में जो गौ आश्रय स्थल संचालित है।

उसमें भीषण गर्मी के मौसम में गौवंशो को टीन शेड के नीचे दिन में भीषण तापमान होने के कारण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं टीन शेड के नीचे गौवंशो के लिए रखा गया पानी भी गर्म हो जाता है। जिससे गौवंशो को काफी परेशानी हो रही है। प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी से दिन के समय में गौवंशो को गौसेवकों द्वारा चरवाने की अनुमति प्रदान किए जाने की मांग की गई।

इस दौरान प्रधान संगठन के मण्डल अध्यक्ष प्रदीप टांडा, जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह राजपूत, महेंद्र कुमार मुरारी शारदा प्रधान, रविन्द्र सिंह प्रधान ठकुरपुरा गणेशपुरा, जशरथ प्रधान मथुरपुरा, गोविन्द सिंह प्रधान राजापुर व वीरेन्द्र कुमार प्रधान इसकिल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button