Ranchi News-प्रधानमंत्री मोदी का जीवन देश को समर्पित : गणेश
Ranchi News-अगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 75 वें जन्मदिन से दो अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाला भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा रांची महानगर कार्यालय में कार्यशाला आयोजित किया गया।
रविवार को आयोजित किए गए कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश मंत्री और मुख्य वक्ता गणेश मिश्रा, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष केके गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, महामंत्री बलराम सिंह और जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।
मौके पर प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 75 वर्ष पूर्ण कर रहें हैं। पार्टी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी–शास्त्री जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जीवन देश को समर्पित है।
विधायक सीपी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के माध्यम से जन जन तक जाकर स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर जैसे सेवा कार्य जनता के बीच जाकर करें।
विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि रचनात्मक कार्यक्रम से जनता में पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ती है। भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जन सेवा के लिए कार्य करती है।
महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से रांची के सभी 19 मंडलों के करीब 900 बूथों तक सेवा कार्य किया जाएगा। हर मंडल से 20 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है। सेवा कार्य में पूरे राजधानी में 10 हजार कार्यकर्ता 15 दिनों तक इस अभियान जुड़कर सफल बनाएंगे।
कार्यशाला में प्रदेश के नेता सुबोध सिंह गुड्डू, रमेश सिंह, ऊषा पांडेय, संजय जायसवाल, अरुण झा, निशि जायसवाल, सुनील साहू, राजश्री जयंती, पंकज सिंहा, राजू सिंह, बसंत दास, अनीता वर्मा, संजीव चौधरी, विनय सिंह, विकास रवि, पूनम जयसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
Ranchi News-Read Also-Dumka News-छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार, गया जेल