Riva- रीवा में कांग्रेसियों को वाटर कैनन से खदेड़ा; महिलाओं को जिंदा दफनाने के मामले में प्रदर्शन

Riva- रीवा में जमीन विवाद में दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश के मामले में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। कलेक्ट्रेट घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और उन्हें खदेड़ने के लिए उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस भी छोड़ी। इसके बाद भी कांग्रेसियों के नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया।
दरअसल आपको बता दें कि मुरम कांड के विरोध में कांग्रेस रीवा कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकली थे, लेकिन कलेक्ट्रेट पहुंचने के पहले ही उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने हनुमान चौराहे पर नारेबाजी कर दी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका। हालांकि, पुलिस ने जलते हुए पुतले पर पानी डालकर उसे बुझाने की भी कोशिश की।

Riva- also read- Budget 2024: निर्मला सीतारमण ने शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप योजना की घोषणा की, डिटेल में जानें

Related Articles

Back to top button