DJB Scam : दिल्ली के पूर्व सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर में कथित भ्रष्टाचार का मामला
DJB Scam : AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड के STP टेंडर में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में ACB ने गिरफ्तार किया।

DJB Scam : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री **सत्येंद्र जैन** को कथित भ्रष्टाचार के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने की है। मामला दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के टेंडर में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।
ACB ने यह कार्रवाई वर्ष 2024 में दर्ज FIR के आधार पर की। यह मामला दिल्ली सरकार के निदेशालय सतर्कता (Directorate of Vigilance) की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
STP टेंडर में कथित अनियमितताओं का आरोप
मामले में दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के विस्तार और अपग्रेडेशन से जुड़े टेंडर की प्रक्रिया में कथित बड़े पैमाने पर अनियमितताओं, टेंडर की शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं।
घटना के समय सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार में जल मंत्री थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले में टेंडर प्रक्रिया से जुड़े कई अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार
इस मामले में सत्येंद्र जैन के अलावा पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय और बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव शामिल हैं।
इसके अलावा नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा को भी ACB ने गिरफ्तार किया है।
मामला दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े STP प्रोजेक्ट्स के टेंडर में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। जांच के दौरान एजेंसी द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और टेंडर प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।



