Sonbhadra News-नपा अध्यक्ष ने अकड़हवा पोखरा व शिव सरोवर छठ घाटों का किया निरीक्षण
Sonbhadra News-आगामी छठ महापर्व के मद्देनज़र नगर के प्रमुख छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने गुरुवार को नगर स्थित अकड़हवा पोखरा एवं शिव सरोवर सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध सहित अन्य जरूरी तैयारियों का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और पवित्रता का पर्व है, इसलिए घाटों पर स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नगर कर्मियों को निर्देशित किया कि घाटों के आसपास कूड़ा-करकट न रहे, पर्याप्त रोशनी और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।रूबी प्रसाद ने कहा कि नगर पालिका द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक और श्रद्धाभाव से छठ महापर्व संपन्न कर सकें। इस मौके पर सभासद चंद्र प्रकाश दुबे ,अनवर अली, सफाई नायक आकाश रावत,तालिब,दीपक कुमार,अमित दुबे नगरपालिका के अधिकारी, सफाई निरीक्षक, कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Sonbhadra News-Read Also-Sonbhadra News-शिवशक्ति लोक रंगमंच महोत्सव ने अप्रतिम आभा बिखेरी अद्भुत