adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News-नमो मैराथन प्रतियोगिता मोदी के सपने के लिए दौड़ेगा सोनभद्र

Sonbhadra News-देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नमो मैराथन का सोनभद्र में आयोजन किया जा रहा है। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में 16 सितंबर को इस मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें बालको की दौड़ होटल अविनाश से चुर्क बाजार पुलिस लाइन होते हुए सर्किट हाउस तक होगी। वहीं बालिकाओं को चुर्क बाजार से पुलिस लाइन होते हुए सर्किट हाउस तक दौड़ लगानी होगी।

बालक वर्ग की दौड़ का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के द्वारा किया जाएगा।और बालिकाओं की दौड़ का शुभारंभ सुबह 9:00बजे मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक व सचिव जन कल्याण सेवा समिति डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने बताया कि पूर्वांचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली इस अनोखी मैराथन यात्रा का उद्देश्य नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करना है।

यह मैराथन सोनभद्र के विकास के विजन को पूरा करेगी। फिट इंडिया के समर्थन में होने वाली यह मैराथन दौड़ क्षेत्र के युवाओं को स्वस्थ एवं नशा मुक्त रखने के लिए आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड़ होंगे। इस दौड़ का प्रथम पुरस्कार 21000 रुपये द्वितीय पुरस्कार ₹11000 तृतीय पुरस्कार 5100 व सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपए 7 प्रतिभागियों को प्रदान किया जाएगा।

मैराथन में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को टी-शर्ट एवं प्रस्तुत प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया जाएगा। जानकारी संस्था के सचिव डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में एक प्रेस वार्ता के दौरान प्रदान की।इस दौरान संस्था के सदस्य आनंद मिश्रा प्रमोद गुप्ता, श्याम द्विवेदी, मनीष अग्रहरी, अरविंद पाण्डेय,आशीष त्रिपाठी,सभासद विनोद सोनी आदि उपस्थित रहे।

Sonbhadra News-Read Also-Lucknow News – राजधानी में वर्टिकल बिजली सिस्टम लागू करने की तैयारी

Related Articles

Back to top button