Sonbhadra News: सोनभद्र के BSA मुकुल आनंद पाण्डेय का राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के लिए चयन, जिले में हर्ष

Sonbhadra News: Sonbhadra's BSA Mukul Anand Pandey selected for national conference and felicitation ceremony, joy in the district

Sonbhadra News:जनपद के लिए यह गौरव का क्षण है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मुकुल आनंद पाण्डेय का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के लिए किया गया है। यह कार्यक्रम 2 एवं 3 सितंबर 2026 को आयोजित होगा।

शिक्षा विभाग के अनुसार, मुकुल आनंद पाण्डेय का चयन उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण कार्य एवं शिक्षा प्रशासन में सराहनीय नेतृत्व के आधार पर किया गया है। महानिदेशालय, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, समग्र शिक्षा, लखनऊ की ओर से उनके कार्यों को उत्कृष्ट मानते हुए यह चयन किया गया है।

NIEPA के राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जिलास्तरीय बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए चयन होना उनकी प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

मुकुल आनंद पाण्डेय के चयन की जानकारी मिलने पर सोनभद्र के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। समस्त शिक्षा परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल BSA के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद सोनभद्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के अन्य शिक्षकों एवं शिक्षा अधिकारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

रिपोर्ट— अमित मिश्रा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button