Unnao News:मौरावां में 16 लीटर कच्ची शराब बरामद, 300 किलो लहन नष्ट

Unnao News: 16 litres of illicit liquor seized in Maurawan; 300 kg of raw liquor wash destroyed.

Unnao News:अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को मौरावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी और चित्ताखेड़ा में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने 16 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके पर करीब 300 किलोग्राम लहन और महुआ नष्ट कराया गया।

जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 पुरवा निशांत सिंह टीम के साथ शामिल रहे। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों गांवों में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की गई। टीम को मौके पर अवैध रूप से तैयार की जा रही कच्ची शराब और लहन मिला।

आबकारी विभाग ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Read Also-Mau News-ब्रह्माकुमारी बहनों ने SDM घोसी अशोक कुमार सिंह को बांधी राखी, दिया पवित्रता और भाईचारे का संदेश

Related Articles

Back to top button