Unnao News-उन्नाव में भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने भाई की सातवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Unnao News: BJP leader Vimal Dwivedi paid tribute to his brother on his seventh death anniversary by serving the needy.

Unnao News-‘नर सेवा नारायण सेवा’ के संस्थापक एवं भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय रमाकांत द्विवेदी उर्फ ‘मुन्ना दादा’ की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य करते हुए फल, मिठाई, राशन और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।

चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

विमल द्विवेदी के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने स्वर्गीय रमाकांत द्विवेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई का जीवन समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रमाकांत द्विवेदी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का सबसे बेहतर तरीका जरूरतमंदों की मदद करना है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जरूरतमंद परिवारों में बांटी राहत सामग्री

पुण्यतिथि के अवसर पर निर्धन और जरूरतमंद परिवारों को फल, मिष्ठान्न, राशन तथा रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री वितरित की गई। सहायता सामग्री मिलने पर जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वर्गीय रमाकांत द्विवेदी के सामाजिक सरोकार, सरल व्यक्तित्व और समाजसेवा के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके सेवा भाव से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में अनीता द्विवेदी, संस्था के जिला प्रभारी अजय त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत, पूर्व सैनिक ए.के. दीक्षित, आरके मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, अखिल मिश्रा, परिमल मिश्रा, केतन अवस्थी, धर्मेंद्र शुक्ला, सुरजीत सिंह, गोलू पांडे, मनीष मिश्रा, अंकुर त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, विकास सिंह सेंगर, मनीष अवस्थी सहित कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Read Also-Unnao News-उन्नाव में जनता दर्शन के दौरान DM ने सुनीं 35 शिकायतें

Related Articles

Back to top button