UP-Crime News-10-10 हजार के दो इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार

UP-Crime News-थाना दक्षिण पुलिस टीम ने गैंगस्टर में वांछित दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें जेल भेजा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 10,000-10,000 रुपये के इनामिया 02 अभियुक्तों अमन पुत्र अश्वनी उर्फ खजान्ची निवासी नई बस्ती नन्दराम चौक थाना दक्षिण व रोहन पुत्र अजय निवासी मोहल्ला कोटला मुस्ताक बिल्डिंग थाना दक्षिण को मुखबिर माल गोदाम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा है।

UP-Crime News-Read Also-Prayagraj News-बजट पर प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

Related Articles

Back to top button