UP News-वाराणसी में स्कूली बच्चों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों संग मनाया रक्षाबंधन
UP News: School children in Varanasi celebrated Raksha Bandhan with Central Reserve Police Force (CRPF) personnel.
UP News- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को पहड़िया स्थित 95 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय में स्कूली बच्चों ने जवानों और अफसरों के साथ हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने कहा कि जवान अपने घरों से दूर है, उनको यह एहसास दिलाना कि उनका परिवार आसपास ही है। इसलिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अर्चना बालापुरकर रही। उपस्थित अधिकारियों और जवानों को विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने शुभकामनाएं दी। इनमें डायनेमिक स्कूल,अतुलानंद रेजिडेंशियल, लायन्स क्लब वाराणसी, लीला फाउंडेशन क्लब, ब्रह्माकुमारी संस्था के बच्चे शामिल रहे। इन संस्थाओं से जुड़ी बहनों ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर सरहद की रक्षा के साथ ही खुद की सुरक्षा का वचन लिया। बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधने के बाद माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी, मुंह मीठा कराया। जवानों ने भी बदले में उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। कार्यक्रम में 95 बटालियन के अफसरों की पत्नियां सुनीता देवी, कुमारी रिंकू,माधवी सिंह ,आलोक कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, नवनीत कुमार उपकमांडेंट,अभिषेक सिंह सहायक कमांडेंट भी मौजूद रहे।
संत अतुलानंद रेजिडेंशियल की किरण सिंह एव छात्राएं ,ओम शांति से ब्रह्माकुमारी तपोसी , राधिका ने भी उत्साह के साथ भागीदारी की।
Read Also-Nepal Flood : नेपाल में जलप्रलय से 95 मौतें, 403 लापता; 133 भारतीयों की तलाश



