adevertisment Adevertiisment banner

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमण में गिरावट, स्कूल-कालेज को 15 जुलाई से खुलने की तैयारी

देहरादून। शिक्षा विभाग स्कूल व कॉलेजों को खोलने की तैयारी में जुटा हुआ है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में गिरावट का दौर जारी रहा तो 15 जुलाई से स्कूल खुल सकते हैं। सूत्रों की मानें तो शिक्षा विभाग इस विषय को सीएम तीरथ के सामने लाने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यदि सीएम अनुमति देते हैं तो स्कूलों में कोरोना रोकथाम की व्यवस्था करने के लिए कम से कम 15 दिन का वक्त लगेगा।

इस हिसाब से 15 जुलाई तक स्कूलों को खोला जा सकता है। शिक्षा सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि विभागीय स्तर स्कूलों को खोलने पर सहमति है। यह जरूर है कि एक जुलाई से शिक्षक सामान्य रूप से छात्रों से ऑनलाइन जुड़े रहेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा कि स्कूलों को ज्यादा दिन तक बंद रखना सही नहीं है। बेसिक और जूनियर छात्रों का नुकसान हो रहा है।

Related Articles

Back to top button