Yogi Adityanath का संदेश : सनातनी एकजुट हों, तो कोई ताकत भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकती

Yogi Adityanath  : मथुरा-वृंदावन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म के अनुयायियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने अयोध्या और काशी के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि एकता से हर लक्ष्य संभव है।

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने संत समाज की उपस्थिति में सनातन धर्म के अनुयायियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। वह वृंदावन में संत श्रीमद् जगद्गुरु द्वाराचार्य श्री मलूकदास जी महाराज की 452वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब संत और समाज एक स्वर में खड़े होते हैं, तो बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने Ayodhya का उदाहरण देते हुए कहा कि संतों की एकता के कारण ही 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ और भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सनातन समाज एकजुट हो जाए, तो भारत के खिलाफ कोई भी षड्यंत्र सफल नहीं हो सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्र और सनातन धर्म के हित को प्राथमिकता देनी होगी।

सीएम ने काशी के विकास का किया जिक्र

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने काशी के विकास का जिक्र करते हुए बताया कि पहले Kashi Vishwanath Temple में एक साथ 50 लोग भी दर्शन नहीं कर पाते थे, लेकिन आज 50 हजार श्रद्धालु एक साथ दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय Narendra Modi के नेतृत्व और विकास कार्यों को दिया।

उन्होंने Prayagraj, Mathura, Vrindavan और ब्रज क्षेत्र के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह भूमि श्रीकृष्ण और राधारानी की दिव्य आभा से आलोकित है और यहां की परंपराएं देश की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

सीएम ने की संत परंपरा की चर्चा

मुख्यमंत्री ने संत परंपरा की चर्चा करते हुए Tulsidas और अन्य संतों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि संतों ने हमेशा समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का कार्य किया है।

इसके साथ ही उन्होंने संभल क्षेत्र के विकास, धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास और विरासत—दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button