adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या : श्री राम मंदिर के निर्माण स्थल के नीचे टाइम कैप्सूल रखने की खबर झूठी

रामनगरी अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की उलटी गिनती के बीच मंदिर के निर्माण स्थल के नीचे टाइम कैप्सूल रखे जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस प्रकार की किसी भी खबर को अफवाह बताया है जबकि रविवार को ही ट्रस्ट के सदस्य ने निर्माण स्थल के करीब 200 फीट नीचे टाइम कैप्सूल को रखने की बात मीडिया से बताई थी।

चंपत राय ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के नीचे टाइम कैप्सूल रखे जाने की खबर को भ्रामक बताया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक न्यूज एजेंसी से साक्षात्कार में इस बात को साफ कर दिया। इसके ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने की थी टाइम कैप्सूल रखे जाने की घोषणा की थी। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा था कि टाइम कैप्सूल रखा जाएगा, जबकि महासचिव चंपत राय ने टाइम कैप्सूल रखे जाने की इस खबर गलत बताया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान निर्माण स्थल के भीतर टाइम कैप्सूल रखे जाने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। चंपत राय ने कहा कि निर्माण स्थल पर जमीन के नीचे एक टाइम कैप्सूल रखने की सभी खबरें झूठी हैं। ऐसी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि टाइम कैप्सूल रखा जाएगा, जबकि महासचिव चंपत राय ने टाइम कैप्सूल रखे जाने की इस खबर गलत बताया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पांच अगस्त को श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान निर्माण स्थल के भीतर टाइम कैप्सूल रखे जाने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। चंपत राय ने कहा कि निर्माण स्थल पर जमीन के नीचे एक टाइम कैप्सूल रखने की सभी खबरें झूठी हैं। ऐसी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। 

Related Articles

Back to top button