adevertisment Adevertiisment banner

देशभर में मौसम बदला, हल्की बरसात से मिली गर्मी से राहत

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से आज (शनिवार) सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सीमावर्ती दूसरे राज्यों के जिलों में बरसात होने से मौसम खुशगवार हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों समेत कई राज्यों में सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम में अचानक परिवर्तन होने से गर्मी के बीच देशभर के मौसम का हाल बदल गया। लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई है।

मौसम विज्ञानी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ में 18 से 20 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में भी बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। देश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई है। इससे फसल खराब होने की आशंका है।

विभाग के अधिकारी का कहना है कि आज पूरे दिन दिल्ली में गरज के साथ बारिश की गतिविधि देखने को मिल सकती है। ऐसा 20 मार्च तक हो सकता है।

उप्र में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिलों के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करें। आपदा से हुई जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को चार लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशुहानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल वित्तीय सहायता दी जाए। फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए। ताकि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके और किसानों को राहत दिलाई जा सके।

Related Articles

Back to top button