adevertisment Adevertiisment banner

नड्डा की मौजूदगी में सुनील जाखड़ ने थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ चुके पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. नड्डा ने कहा कि आपने (सुनील जाखड़) कई ज़िम्मेदारियों पर काम किया है. पंजाब में राष्ट्रवादी विचारधारी का प्रथम स्थान भाजपा ले रही है. पंजाब में भाजपा विपक्ष की आवाज़ बनकर आ रही है. मैंने पहले भी कहा था जो भी राष्ट्रवादी ताकत के साथ जुड़ना चाहते हैं वे आ सकते हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ‘मुझे पूरा विश्वास है कि हम एक साथ पंजाब को एक नई दिशा में लेकर जाएंगे. इसमें सुनील जाखड़ का विशेष स्थान रहने वाला है. इस अवसर पर सुनील जाखड़ ने कहा कि ‘हमारी 3 पीढ़िया 1972 से लेकर 2022 तक कांग्रेस पार्टी के साथ रही हैं. सुनील जाखड़ ने राजनीति को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं किया, मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया मैं एक ऐसे सूबे से संबंध रखता हूं जो गुरुओं-पीर की धरती है.’

Related Articles

Back to top button