‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए फराह खान ने सालों बाद मिलाया कारण जौहर के साथ हाथ
आलिया और रणवीर को करेंगी कोरियोग्राफ
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर लंबे वक्त बाद निर्देशन के क्षेत्र में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से वापसी कर रहे हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि अपनी इस फिल्म के लिए करण जौहर ने मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान से हाथ मिला लिया है। वहीं दोनों का बॉन्ड भी काफी जिसके बारे वो अक्सर बातें करते रहते हैं।इंडिया टू की खबर के अनुसार कोरियोग्राफर फराह खान फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गानों कोरियोग्राफ करेंगी। फराह लगभाग नौ साल बाद करण के साथ काम के लिए तैयार हैं। दोनों ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में साथ काम किया था। खबर के आनुसार रीयूनियन के बारे में बात करते हुए कोरियोग्राफर फराह खान ने कहा, ‘उन गानों को लेकर बेहद चूजी रही हूं, जिन्हें मैं कोरियोग्राफ करती हूं। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो बेहद खास होते हैं और काम से अलग होते हैं। करण वो है जो मेरे दिल में अलग जगह रखता है। तो हां मैं वापस आकर उसकी फिल्म के लिए गाने करने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं।बता दें कि करण और फराह खान ने पहली बार साल 1998 में आई शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म कुछ कुछ होता है में काम किया था। फराह ने इस फिल्म के सॉन्ग्स को कोरियोग्राफ किया था, जिनके डांस स्टेप्स को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह रॉकी और आलिया भट्ट रानी के लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन पर नजर आएगी। इससे पहले इस जोड़ी को साल 2019 में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में देखा गया था। इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में प्ले करती नजर आएगी।