adevertisment Adevertiisment banner

सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम नतीजे घोषित,श्रुति शर्मा ने किया टॉप

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल घोषित उम्मीदवारों को बधाई दी। पीएम ने ट्वीट करके कहा, “उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।” दूसरी तरफ, पीएम ने असफल रहे उम्मीदवारों का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “मैं उन लोगों की निराशा को पूरी तरह से समझता हूं जो सिविल सेवा परीक्षा को पास नहीं कर सके लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि ये उत्कृष्ट युवा हैं जो किसी भी क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए आज, 30 मई 2022 की तारीख महत्वपूर्ण है । संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी अंतिम नतीजों के अनुसार, श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट के अंतर्गत ऐसे सभी उम्मीदवारों की सूची की गई है जिन्हें अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। इस सूची को सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम चरण मुख्य परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण चरण में सम्मिलित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी होने के बाद देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button