adevertisment Adevertiisment banner

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक उछला

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स ने कारोबार की शुरुआत 110 अंकों की बढ़त के साथ की, लेकिन वैश्विक बाजार में दबाव की वजह से निवेशक बिकवाली करने लगे, जिससे थोड़ी देर बाद ही बाजार में गिरावट दिखने लगी। हालांकि, बाजार ने एक बार फिर बढ़त बना ली है।

फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 250.14 अंक यानी 0.41 फीसदी की उछाल के साथ 61,252.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 42.75 अंक यानी 0.24 फीसदी बढ़कर 17,986.95 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। कारोबार की शुरुआत में कई शेयरों में गिरावट है, तो कुछ शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे वे टॉप गेनर बन चुके हैं।

निवेशकों ने कारोबार के दौरान आज आयशर मोटर्स, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, पावर ग्रिड कॉर्प और बजाज फिनसर्व जैसी कंपनियों पर दांव लगाया। इन कंपनियों में जमकर निवेश किया, जिससे इनके शेयर टॉप गेनर की सूची में आ गए। वहीं, दूसरी ओर सिप्ला, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, विप्रो और डिविस लैब्स जैसी कंपनियों में ताबड़तोड़ बिकवाली से इनके शेयर टॉप लूजर बन गए।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 316.94 यानी 0.52 फीसदी टूट कर 61,002.57 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 91.65 अंक यानी 0.51 फीसदी फिसलकर 17,944.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Articles

Back to top button