adevertisment Adevertiisment banner

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को यूपी सरकार ने की टैक्स फ्री, मूवी देखकर सीएम योगी ने की तारीफ

लखनऊ: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान को यूपी सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में सम्राट पृथ्वीराज देखी. इस दौरान सीएम योगी पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय कुमार की एक्टिंग देखकर इंप्रेस हो गए और फिल्म की तारीफ करते नजर आए. इसके बाद उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान कर दिया.

बता दें कि बीते बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह भी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देख चुके हैं. इसके बाद आज गुरुवार को फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देखी. इस दौरान यूपी सरकार के कई मंत्री और कई विधायक भी मौजूद रहे. फिल्म स्क्रीनिंग के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार योगी आदित्यनाथ को कई मौकों पर सीन के बारे में जानकारी देते हुए नजर आए. फिल्म देखकर सीएम योगी खुश नजर आए और फिल्म की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए.

सीएम योगी आदित्यनाथ पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय कुमार की एक्टिंग देखकर इंप्रेस नजर आए. फिल्म और एक्टर अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए सीएम योगी बोले अक्षय कुमार ने भारत के अतीत को जोड़कर फिल्म को प्रस्तुत किया है. मैं इसके लिए फिल्म निर्देशक और सभी अभिनयकर्ताओं को बधाई देता हूं. मुझे कई सालों के बाद किसी फिल्म को देखने का अवसर मिला है. यह फिल्म लोग परिवार के साथ देख सकते हैं. यह फिल्म हमें प्रेरित करती है और बताती है कि अतीत के बगैर वर्तमान नहीं होता है. फिल्म देखने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में फिल्म टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया.

Related Articles

Back to top button