adevertisment Adevertiisment banner

रुद्रपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, दिखावे के बजाय गुणवत्ता और संस्कारों को मिले प्राथमिकता

रुद्रपुर के निजी विद्यालयों से अभिभावकों की उम्मीद है कि वे बेहतर शिक्षा, योग्य शिक्षकों और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें।

शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारी, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। रुद्रपुर में स्थित सेंट जेवियर स्कूल, उदय एकेडमी, रॉयल एकेडमी, सेंट जेम्स वीपीएस एकेडमी, पीएसटी स्कूल और प्रत्यूष बिहार महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कारों के लिए सराहा जाता है।

 

वहीं, कुछ अधिक तर निजी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं, जहाँ शिक्षा की गुणवत्ता के बजाय दिखावे और प्रचार पर अधिक जोर दिए जाने की शिकायतें सामने आती हैं।

अभिभावक बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपनी मेहनत की कमाई फीस के रूप में खर्च करते हैं। ऐसे में प्रत्येक विद्यालय की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को बेहतर शिक्षा, योग्य शिक्षकों का मार्गदर्शन और अच्छे संस्कार प्रदान करे।

Mumbai Indians: IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की नई रणनीति, उथप्पा समेत चार कोच की नियुक्ति

विद्यालय की पहचान उसकी भव्य इमारत से नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान, चरित्र और व्यवहार से होती है। अब समय है कि निजी विद्यालय केवल व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दें

Related Articles

Back to top button