adevertisment Adevertiisment banner

अयोध्या में सीएम योगी ने किया लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन, वर्चुअल जुड़े पीएम मोदी

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार की सुबह तकरीबन 11 बजे अयोध्या के सरयू तट के किनारे बने नवनिर्मित लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन किया. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बने मनोरम स्थल का निर्माण बीते 1 महीने से चल रहा था. इस चौक को भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी दिवंगत लता मंगेशकर की स्मृति में बनाया गया. इस चौक की सबसे बड़ी विशेषता यहां पर लगाई गई विशालकाय वीणा है, जिसकी लंबाई 40 फीट तो वजन 14 टन है. लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस स्मारक स्थल के निर्माणकर्ता राम वी सुतार से भी मुलाकात की है.

लता मंगेशकर चौक लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क में स्थित सभा स्थल पर पहुंचे. जहां पर वह अयोध्या के वरिष्ठ संतों से मुलाकात कर रहे हैं और इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल मौजूदगी में उनका एक संदेश सुना जाएगा. जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने विचार व्यक्त करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास कर रहे हैं. इसके अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री अयोध्या के वरिष्ठ संत जिले के सांसद और सभी विधायकों समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता योगी समर्थक और आम जनता भी कार्यक्रम में मौजूद हैं.

Related Articles

Back to top button