adevertisment Adevertiisment banner

अहमदाबाद चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस की पेंट्री कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

अमरावती: अहमदाबाद-चेन्नई नवजीवन एक्सप्रेस की ‘पेंट्री कार’ में शुक्रवार तड़के आंध्र प्रदेश के गूडूर रेलवे जंक्शन के पास आग लग गई. हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक हीटर को बंद नहीं किया गया, जिसके कारण आग लग गई.
उन्होंने बताया कि देर रात पौने तीन बजे ‘पॉइन्टमैन’ (रेल लाइन को बदलने वाला व्यक्ति) ने ट्रेन के गूडूर पहुंचते ही ‘पेंट्री कार’ से धुआं निकलते देखा और अन्य अधिकारियों को सचेत किया. ट्रेन को तुरंत ही गूडूर जंक्शन पर रोका गया. दक्षिण मध्य रेलवे विजयवाड़ा संभाग की प्रवक्ता नुसरत एम.
मंद्रुपकर ने एजेंसी से कहा, ‘पेंट्री में ‘ऑटोमैटिक फायर सप्रेशन सिस्टम’ सक्रिय हो गए थे और धुएं को बाहर निकालने के लिए तीन खिड़कियां भी तोड़ी गईं. एसी बंद किए गए और आग पर काबू पाया गया.’ उन्होंने बताया कि ट्रेन को लगभग 82 मिनट के लिए गूडूर में रोका गया और ‘पेट्री कार’ को अलग कर ट्रेन फिर रवाना हुई.

Related Articles

Back to top button