adevertisment Adevertiisment banner

आलमबाग-अमीनाबाद समेत पांच बाजारों में मुफ्त वाईफाई

लखनऊ। अमीनाबाद, आलमबाग समेत लखनऊ की पांच बाजारों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। ये बाजारें एलईडी स्ट्रिप लाइटों से रोशन होंगी साथ ही फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। महापौर संयुक्ता भाटिया के निर्देश पर नगर निगम कल से इस योजना पर काम शुरू करेगा। महापौर ने बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें आर आर विभाग के मुख्य अभियंता राम नगीना त्रिपाठी तथा स्मार्ट सिटी परियोजना के महाप्रबंधक एस सी सिंह सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हुए। इन बाजारों में पुरुष व महिलाओं के लिए पर्याप्त शौचालय बनाए जाएंगे।

इन पांच बाजारों में होगा काम

लखनऊ की पांच प्रमुख बाजारों अमीनाबाद, आलमबाग मार्केट, भूतनाथ मार्केट, चौक तथा यहियागंज को सुंदर और सुव्यवस्थित कियस जाएगा। यहां बिजली के खंभों, पेड़ों और अन्य स्थलों पर स्ट्रिप लाइटें लगाई जाएंगी। इन बाजारों में महिला, पुरुष शौचालय, हेल्थ एटीएम भी लगाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button