adevertisment Adevertiisment banner

इंटरनेट स्पीड में भारत एक पायदान और बढ़ा, पीएम मोदी ने की 5जी सेवाओं की शुरुआत

नई दिल्ली: एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान भारतीय मोबाइल कांग्रेस का उद्धाटन किया. इसके बाद उन्होंने 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया. इस दौरान आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव रिलायंस जियो की ओर से मुकेश अंबानी, एयरटेल के सुनिल मित्तल और वोडाफोन के कुमार मंगलम बिड़ला भी उपस्थित रहे. जियो और एयरटेल भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च करने वाली पहली कंपनियां होंगी. शुरुआत में चुनिंदा शहरों में ही 5G सर्विस मिलेगी, जिसका विस्तार अगले साल तक किया जाएगा.
इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5G सेवाओं से कई क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग में मूलभूत परिवर्तन आएगा और नई संभावना पैदा होंगी. डिजिटल क्षमताएं को बीच में रखकर उसके चारों तरफ नई सेवाएं बनेंगी.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि हमने जो दिखाया है उस पर बहुत गर्व है. सीओएआई (सेलुलर ऑपरेटर्स असन ऑफ इंडिया) और डीओटी (दूरसंचार विभाग) को मैं आश्वस्त करना चाहुंगा कि हम नेतृत्व लेने के लिए तैयार हैं. भारतीय मोबाइल कांग्रेस को अब एशियन मोबाइल कांग्रेस और ग्लोबल मोबाइल कांग्रेस बनेगा. उन्होंने सबका डिजीटल साथ और सबका डिजीटल विकास का नारा दिया. उन्होंने कहा कि 5G कनेक्टिविटी तकनीक की अगली पीढ़ी है. उन्होंने कहा कि मेरे विचार से, यह मूलभूत तकनीक है जो 21वीं सदी की अन्य तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचैन और मेटावर्स की पूरी क्षमता के साथ इस्तेमाल करने की ताकत देती है.
भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है. एक नए युग की शुरुआत होने वाली है. यह शुरुआत आजादी के 75वें वर्ष में हो रही है. देश में एक नई जागरूकता, ऊर्जा की शुरुआत करेगी. यह लोगों के लिए कई नए अवसर खोलेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत को सबसे अधिक फायदा होगा. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे साथ एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो तकनीक को समझते हैं और उसे अपनाते हैं. उन्होंने कोरोना महामारी के दौर में डिजीटल इंडिया के विजन ने काफी मदद की.
इससे पहले आज सुबह पीएम मोदी ने कार्यक्रम की जानकारी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि अब से थोड़ी देर में, भारतीय मोबाइल कांग्रेस सुबह 10 बजे शुरू होगी. जहां भारत की 5G क्रांति शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मैं विशेष रूप से तकनीक की दुनिया से, मेरे युवा मित्रों और स्टार्टअप जगत से इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करता हूं.
5G तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डेटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी. इससे ऊर्जा दक्षता, स्पेक्ट्रम दक्षता और नेटवर्क दक्षता में भी बेहतर रूप से सुधार होगा. प्रधानमंत्री भारतीय मोबाइल सम्मेलन (आईएमसी) के छठे संस्करण का भी उद्घाटन किया. आईएमसी 2022 का आयोजन 1 से 4 अक्टूबर तक ‘न्यू डिजिटल यूनिवर्स’ विषय के साथ किया जाएगा. यह सम्मेलन प्रमुख विचारकों, उद्यमियों, नवोन्मेषकों और सरकारी अधिकारियों को एक साथ लाते हुए डिजिटल प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने और इसके प्रसार से होने वाले अद्वितीय अवसरों पर विचार-विमर्श और विभिन्न प्रस्तुतियों के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा.
इस साल हुई रियायंस की AGM में मुकेश अंबानी ने कहा था कि Jio 5G दिवाली तक दिल्ली और दूसरे मेट्रो शहरों में लॉन्च हो जाएगी. अगले साल दिसंबर तक सर्विस पूरे देश में रोलआउट होगी. कंपनी ने पैन इंडिया 5G नेटवर्क के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है. वहीं जियो ने 1000 शहरों में 5G के रोलआउट की प्लानिंग पूरी कर ली है. एयरटेल के CEO गोपाल विट्ठल ने एक लेटर कंज्यूमर्स को लिखा था. इस लेटर में उन्होंने बताया था कि यूजर्स को नया सिम नहीं खरीदना होगा, बल्कि मौजूदा सिम कार्ड पर ही उन्हें 5G की सर्विस मिल जाएगी.
एयरटेल के CEO गोपाल विट्ठल ने बताया था कि अगले कुछ हफ्तों में 5G सर्विस शुरू हो जाएगी. 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में चार कंपनियों ने हिस्सा लिया था. इसमें Jio, Airtel, Vi और अडानी डेटा नेटवर्क्स ने हिस्सा लिया था. जियो इसमें सबसे बड़ी बोली लगाकर सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम खरीदे हैं. वहीं दूसरे नंबर पर एयरटेल और फिर वोडाफोन आइडिया ने निवेश किया है. अडानी डेटा नेटवर्क्स फिलहाल इंटरप्राइसेस बिजनेस में ही काम करेगी.

Related Articles

Back to top button