adevertisment Adevertiisment banner

इंस्पेक्टर पर महिला सिपाही से रेप करने का आरोप

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में खाकी को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही ने अमेठी जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. सुलतानपुर नगर कोतवाली थाने में सिपाही की तहरीर पर निरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दूसरी ओर, पुलिस निरीक्षक ने महिला सिपाही पर अपने दिये गये रुपये मांगने पर पेशबंदी में यह मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली नगर में महिला सिपाही की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई. हर पहलू की पुलिस जांच कर रही है.पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही ने अमेठी जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक निशु तोमर के विरुद्ध शुक्रवार को सुलतानपुर नगर कोतवाली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि वारदात उस समय की है, जब तोमर सुलतानपुर में तैनात था. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक निशु तोमर ने कहा कि महिला सिपाही ने उनसे अपनी मां की बीमारी का हवाला देकर रुपये लिए थे और रुपये न देना पड़े, इसलिए उसने उनके खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button