adevertisment Adevertiisment banner

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान पर जानलेवा हमला

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी (तलाकशुदा) एवं ब्रिटिश-पाकिस्तानी मूल की पत्रकार रेहम खान की कार पर एक विवाह समारोह से लौटते हुए जानलेवा हमला किया गया है। हमले के बाद सुश्री रेहम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने भतीजे की शादी से लौटते समय मेरी कार पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां बरसाईं, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। रेहम ने इमरान सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या यही है इमरान खान का नया पाकिस्तान? लालची, कायर और ठगों के देश में उनका स्वागत है। सुश्री रेहम ने फिर से ट्वीट किया कि सुबह के नौ बज चुके हैं, मैं अपने निजी सचिव और मेरी पूरी टीम रात भर एक मिनट के लिए भी नहीं सोई हैं और इस्लामाबाद के शाम्स कालोनी पुलिस थाने में हमारी प्राथमिकी अभी तक दर्ज नहीं हो पाई है।जांच चल रही है और अभी तक हम प्राथमिकी की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कल्पना कीजिए यहां काम की रफ्तार किस हद तक सुस्त है। हम पूरी रात जागते रहे क्योंकि कुछ करने की जगह पुलिस पीडि़त से ही सवाल जवाब करने में लगी रही। गौरतलब है कि रेहम और पाकिस्तान के वजीर-ए-आज़म ने 2015 में निकाह किया था, लेकिन इसी साल दोनों का तलाक हो गया था। रेहम ने 2018 में प्रकाशित अपनी आत्मकथा में इमरान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Related Articles

Back to top button