adevertisment Adevertiisment banner

उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में तीन की मौत, एक घायल

उन्नाव । उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गंगा घाट कोतवाली इलाके के ट्रांस गंगा सिटी के पास देर रात ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। चारों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। यहां तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक कब्जे में लिया है। ट्रक में आहार लदा है। सभी मृतक कानपुर के बिठूर के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button