adevertisment Adevertiisment banner

केरल में मंकीपॉक्स का एक और मामला आया सामने, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- 27 जुलाई को UAE से लौटा था व्यक्ति

तिरुवनंतपुरम। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अब मंकीपॉक्स का खतरा मंडरा रहा है। जिसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसी बीच केरल में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी खुद प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी। उन्होंने बताया कि मलप्पुरम में एक 30 वर्षीय व्यक्ति का इलाज चल रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि राज्य में एक और मंकीपॉक्स का मामला सामने आया। मलप्पुरम में एक 30 वर्षीय व्यक्ति का इलाज चल रहा है। वह 27 जुलाई को यूएई से कोझिकोड एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button