adevertisment Adevertiisment banner

कोरोना के बाद ब्लैक फंगल से पीड़ित हुईं सोनिया गांधी, सर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना से उबरने के बाद इसके पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रही हैं. उनके नाक से रक्त स्राव होने के बाद उन्हें इलाज के लिये सर गंगाराम हॉस्पिटल में इमरजेंसी में एडमिट कराया गया था, जहां जांच के बाद पता चला कि वह खतरनाक ब्लैक फंगल इन्फेक्शन से पीड़ित हैं. उनका इलाज शुरू कर दिया गया है.

सोनिया गांधी को कोविड-19 इंफेक्शन के बाद उनके लोअर रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट में फंगल इंफेक्शन हो गया था, जिसका इलाज वह सर गंगा राम हॉस्पिटल में करवा रही है. फंगल इंफेक्शन का पता चलते ही उनकी सभी जरूरी जांच पूरी कर ली गई है. फिलहाल पोस्ट कविड कॉम्प्लिकेशंस के अलावा फंगल इंफेक्शन का भी इलाज चल रहा है.

बता दें कि गत रविवार को सोनिया गांधी के नाक से अचानक रक्त स्राव होते देख उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी में एडमिट कराया गया था. जांच में पता चला कि वह फंगल इंफेक्शन से पीड़ित हैं, जो कोरोना के इलाज के दौरान उन्हें दिए गए स्टेरॉयड के भारी डोज के दुष्प्रभाव से हुआ है. अस्पताल में भर्ती होने के 10 दिन पहले ही वाह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. उस वक्त कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया था कि सोनिया गांधी को कोरोना का हल्का लक्षण दिख रहा है. हल्का संक्रमण मानकर उन्होंने खुद को अलग कर लिया था.

Related Articles

Back to top button