adevertisment Adevertiisment banner

गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन कुंवर कमलेंद्र सिंह यादव की ट्रेन से कटकर मौत

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना बिलारी कोतवाली के गांव स्योडारा निवासी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन कुंवर कमलेंद्र सिंह यादव की रविवार शाम बिलारी रोड पर राजा का सहसपुर जंक्शन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव की शिनाख्त होने के बाद में पुलिस व मृतक के परिवार को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक के परिवार में पत्नी सुजाता यादव के अलावा बेटा कपिल राज यादव व एक बेटी शिवानी है।

कोतवाली बिलारी क्षेत्र के गांव स्योडारा निवासी कुंवर कमलेंद्र सिंह यादव (62 वर्ष) गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन थे। उनके बेटे कुंवर कपिल राज यादव भी गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन रहे। आज (रविवार) की रात्रि करीब 7 बजे कुंवर कमलेंद्र सिंह यादव अपने घर से बिलारी स्थित मंदिर में जाने के लिए ड्राइवर के साथ कार से आए थे। वह कार से थाना बिलारी कोतवाली के पास उतर गए और ड्राइवर से कुछ देर बाद आने की बात कही। फिर अचानक कुछ समय बाद राजा का सहसपुर जंक्शन के पास रात्रि लिंक एक्सप्रेस ट्रेन से कटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची भीड़ ने शव की शिनाख्त की। परिवार के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बिलारी से अचानक राजा का सहसपुर जंक्शन पहुंचने के कारणों का पता नहीं लग सका। पुलिस व जीआरपी आसपास सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है कि वह बिलारी से राजा का सहसपुर जंक्शन तक कैसे पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button