adevertisment Adevertiisment banner

गरीबों, असहायों व ज़रूरतमंदों पर अब बेटे बेटियां नहीं बनेंगे बोझ, शादी का पूरा खर्च उठाएगी संस्था : आरडी शर्मा

गाजियाबाद। लायक हुसैन। ( एक संदेश ब्यूरो ) एक नई पहल की शुरूआत जिससे गरीबों का होगा कल्याण, आपको बताते चलें कि गाजियाबाद में इस बेहद सराहनीय पहल को अमलीजामा पहनाने का कार्य शहर के जाने माने व्यक्ति और समाजसेवी पंडित आर डी शर्मा एवं पंडित बीके शर्मा हनुमान जी कर रहे हैं, दोनों ही समाज सेवियों ने एक ऐसा फैसला लिया है कि इस फैसले का पूर्ण रूप से हम सबको सम्मान करना चाहिए, अब हम शुरूआत करते हैं इस सराहनीय फैसले की, दरअसल राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजीकृत के संस्थापक अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि आगामी 14 अप्रैल को संस्था निःशुल्क सामूहिक विवाह कराने जा रही है। शादी का पूरा खर्च संस्था उठाएगी, गरीबों, असहायों व जरूरतमंद लोगों के बेटे बेटियों की शादी आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण समय पर नही हो पाती है साथ ही कई लोग कर्जदार बन जाते हैं और उसका नतीजा कभी कभी काल बनकर परिवार पर उभरता है, इन सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति ने सामूहिक विवाह कराने का फैसला लिया है, इसकी तैयारी को लेकर समाजसेवी व शहर के सबसे प्रख्यात बीके शर्मा हनुमान द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे, इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 नवदम्पति जोडियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा, दोनों पक्षों को उपहार भी दिया जाएगा। संस्था के संस्थापक पंडित आर डी शर्मा ने बताया कि सामुहिक विवाह शहर के क्रिस्टल पैलेस होटल सीओ इंदिरापुरम ऑफिस के सामने वसुंधरा गाजियाबाद में आयोजित किया जाएगा। विवाह के मौके पर सभी वैवाहिक परम्पराओं को ध्यान में रखा जाएगा, हर दूल्हा पक्ष को अलग अलग चारपहिया वाहन से बैण्ड बाजा, आतिशबाजी के साथ दरवाजे पर लाया जाएगा, इसके बाद जयमाला कार्यक्रम होगा विधि-विधान से सभी के फेरे कराए जाएंगे तत्पश्चात दुल्हन और बारातियों को सम्मान पूर्वक विदा किया जाएगा इस विवाह समारोह का न्योता शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों राजनीतिक हस्तियों को भेजा जाएगा समारोह में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री माननीय अरविंद शर्मा जी को भी निमंत्रण देकर आमंत्रित कर दिया गया है, प्रेस वार्ता में मौजूद कपिल शर्मा, के के शर्मा, राजीव शर्मा, अंजना त्यागी, भक्ति सिंह, अनीता शर्मा, पूनम चौधरी, नीलम त्यागी, संदीप शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button