adevertisment Adevertiisment banner

गर्मी में यात्रियों को मिलेगी राहत, इन 16 ट्रेनों में लगाये जायेंगे थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच

लखनऊः रेलवे भीषण गर्मी में यात्रियों को सहूलियत देने जा रहा है. रेलवे बोर्ड आने वाले दिनों में 16 ट्रेनों में स्लीपर के बजाय थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच लगाएगा. इससे यात्री कम किराये में वातानुकूलित सफर का लुत्फ उठा सकेंगे. गर्मी में वातानुकूलित सीटों की डिमांड बढ़ने के बाद यह निर्णय लिया गया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार पहले चरण में लखनऊ और अयोध्या से चलने वाली ट्रेनों में वातानुकूलित कोच लगाने की अनुमति मिल गई है.

इन ट्रेनों में लगेंगे वातानुकूलित कोच

: अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस 14205/06 में दो एसी कोच, एक से 31 जुलाई तक, दिल्ली से चार जुलाई से तीन अगस्त तक.
: दिल्ली-प्रतापगढ़-पद्मावत एक्सप्रेस 14208/07 में दो एसी कोच, प्रतापगढ़ से तीन जुलाई से दो अगस्त तक, दिल्ली से दो जुलाई से एक अगस्त तक.
: सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22420/19 में दो एसी कोच, आनंद विहार टर्मिनल से 30 जून से 28 जुलाई तक, गाजीपुर सिटी से एक से 29 जुलाई तक.

: दिल्ली-आजमगढ़-कैफियत एक्सप्रेस 12226/25 में दो एसी कोच, 10 जुलाई से 9 अगस्त तक, आजमगढ़ से 11 जुलाई से 10 अगस्त तक
: रक्सौल एक्सप्रेस-आनंद विहार टर्मिनल 14016/15 में दो एसी कोच, 17 जुलाई से 14 अगस्त तक, रक्सौल से 19 जुलाई से 16 अगस्त तक.
: सुल्तानपुर-सद्भावना एक्सप्रेस-14014/13 में दो एसी कोच, आनंद विहार टर्मिनल से 18 जुलाई से 15 अगस्त, सुल्तानपुर से 19 जुलाई से 16 अगस्त तक.
: सद्भावना एक्सप्रेस-आनंद विहार टर्मिनल 14008/07 में दो एसी कोच, 19 जुलाई से 18 अगस्त तक, रक्सौल से 20 जुलाई से 19 अगस्त तक एसी कोच लगाए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button