adevertisment Adevertiisment banner

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक मामला, 6 दिनों के लिए कैंपस बंद

चंडीगढ़: मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वीडियो बनाकर लीक करने के मामले में बिगड़ते हालात को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एहतियातन 6 दिनों के लिए कैंपस बंद करने का ऐलान किया है. यूनिवर्सिटी में कथित ‘आपत्तिजनक वीडियो लीक’ विवाद को लेकर परिसर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन हुआ था. वहीं, इस मामले में 2 वॉर्डन को किया गया सस्पेंड कर दिया गया जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किये गये लोगों में आरोपी छात्रा, उसका कथित बॉयफ्रेंड और एक अन्य शामिल है.
आज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को 24 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया. प्रशासन के अवकाश की घोषणा के बाद छात्रों को अपने घरों के लिए निकलते देखा गया. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कथित एमएमएस कांड के बाद छात्रों ने जबर्दस्त हंगामा किया था. बाद में मामला तूल पकड़ लिया. इसके बाद राजनीति शुरू हो गयी.
सस्पेंड की गईं दो वॉर्डन में से एक का वीडियो रविवार को वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह आरोपी लड़की को धमकाती हुई सुनी गयी थी. पुलिस के बयान अनुसार आरोपी छात्रा ने अपने साथ रहने वाली सहेली के नहाते हुए कई वीडियो बनाए और अपने बॉयफ्रैंड को भेज दिए. उसका बॉयफ्रेंड शिमला में रहता है.
आरोपी लड़के ने छात्रा के नहाते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. आरोपी छात्रा से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके बॉयफ्रैंड को शिमला से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी युवक के पास से 4 मोबाइल फोन मिले हैं. बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी के बाद 18 सितंबर की रात पुलिस ने शिमला में एक 31 वर्षीय शख्स को हिरासत में लिया है. आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किस मकसद से भेजे गये थे.

Related Articles

Back to top button