adevertisment Adevertiisment banner

तेलंगाना में एक निर्माणाधीन स्थल पर पांच मजदूर मृत मिले

हैदराबाद : तेलंगाना में एक निर्माणाधीन स्थल पर पांच मजदूर मृत मिले हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. तेलंगाना के कोल्लापुर पुलिस निरीक्षक वेंकट रेड्डी ने बताया कि घटना गुरुवार को देर रात की है. ये सभी मजदूर जमीन से 100 मीटर नीचे बनाए जा रहे ‘वेंटिलेशन शाफ्ट’ में मिले. उन्हें तुरंत स्थानीय उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया.

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे. रेड्डी ने बताया कि मजदूर ‘शाफ्ट’ के अंदर की दीवार बना रहे थे. उन्होंने बताया कि मौत के उचित कारण का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button