adevertisment Adevertiisment banner

त्रिपुरा राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार बने बिप्लब देब

नई दिल्ली: बीजेपी ने त्रिपुरा में राज्यसभा उपचुनाव लड़ने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का चयन किया है. भाजपा ने त्रिपुरा की एकमात्र राज्यसभा सीट पर 22 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को नामित किया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने 9 सितंबर की देर रात इस फैसले की घोषणा की. बिप्लब कुमार देब की छवि त्रिपुरा में बड़े बीजेपी नेता के तौर पर रही है.
यह घोषणा उस दिन की गई जब पूर्व मुख्यमंत्री को हरियाणा राज्य के लिए ‘प्रभारी’ नियुक्त किया गया. विनोद कुमार सोनकर के स्थान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को त्रिपुरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है. देब ने एक बयान में नामांकन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया.
उन्होंने कहा कि वह त्रिपुरा के लोगों के विकास और कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी आईपीएफटी के कुल 44 सदस्य हैं. माकपा के पास 15 और कांग्रेस के पास एक सदस्य हैं. माकपा ने पूर्व मंत्री भानु लाल साहा को चुनाव लड़ने के लिए नामित किया है. डॉ. साहा ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया है.

Related Articles

Back to top button