adevertisment Adevertiisment banner

दरोगा ने चालक की जमकर की पिटाई, पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत

अम्बेडकरनगर.. इब्राहिमपुर पुलिस की तानाशाही आई सामने नया मामला एनटीपीसी चौकी का है । जहाँ पर तैनात दरोगा शत्रुघन यादव का 50 हजार रुपया कथित रूप से चोरी हो गया तथा इल्जाम पुलिस चौकी के निजी वाहन चालक जोखन राम पर लगाते हुए उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। जिसके निशान आज भी उसकी शरीर पर आसानी से देखने को मिल जायेगा। पुलिस द्वारा वाहन चालक पर लगाया गया चोरी का आरोप निराधार साबित हुआ तो उसे बहलाया फुलाया जाने लगा। घटना के बाद चौकी इंचार्ज छुट्टी लेकर घर चले गए लेकिन वाहन चालक को घर नही जाने दिया जा रहा है क्योंकि उन्हे यह डर है की वाहन चालक अगर चौकी से बाहर निकला तो स्थानीय पुलिस की पोल खुल जायेगी। वही इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि सब अफवाह है कोई चोरी नही हुई है और वाहन चालक के साथ अभद्रता नही की गई है। सबसे बड़ी समस्या तो यही है कि अब साहब स्वीकार कैसे करें क्योंकि मामला स्वीकार करने के बाद चोरी हुई रकम का पूरा विवरण देना होगा जो पुलिस के पास नहीं होगा। वहीं वाहन चालक के शरीर पर पुलिस के डंडे के निशान पुलिस की बर्बरता को साबित करने के लिये काफी है। बताते हैं कि चौकी प्रभारी सहित वाहन चालक जोखन राम व चौकी के सिपाही किसी तांत्रिक के पास भीटी कोतवाली क्षेत्र में गए हुए थे जहां से उन्हें जानकारी मिली कि पैसा किसी पुलिसकर्मी ने ही चुराया है। पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं है जिससे स्थानीय पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस स्वयं के पैसों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो जनता की सुरक्षा क्या करेगी। वही वैज्ञानिक विधि से गंभीर मामलों में खुलासा करने वाली पुलिस आज तांत्रिकों के बातों पर विश्वास कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वार्ता के दौरान इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन चालक से मेरी बात हुई है उसने ऐसी किसी भी घटना से साफ इनकार किया है जबकि वाहन चालक से उक्त संबंध में पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायती पत्र दे कर न्याय की गुहार लगाई है । पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है ।

Related Articles

Back to top button