adevertisment Adevertiisment banner

देश में बढ़ रही ओमिक्रोन की रफ़्तार अब तक सामने आए 23 मामले

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। इस वैरिएंट के अब तक 23 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में सोमवार को ओमिक्रोन के दो और मामले सामने आने के बाद देशभर में इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 23 हो गई है। हालांकि कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में कमी आई है और हर दिन दस हजार से नीचे केस दर्ज किए जा रहे हैं। राजस्थान के जयपुर में ओमिक्रोन के नौ मामले सामने आए हैं। यहां एक परिवार के चार सदस्य हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से आए थे। इसके बाद उनके और उनके संपर्क में आए 34 लोगों के सैंपलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में परिवार के चार सदस्य और उनके संपर्क में आए पांच अन्य लोग ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए। बाकी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कल जयपुर में ओमिक्रोन के दो संदिग्ध भी मिले थे। इनमें से एक युवती है जो अत्यधिक जोखिम वाले देश यूक्रेन से लौटी है। वहीं, जयपुर के आदर्श नगर में जिस परिवार के पांच सदस्य ओमिक्रोन पाजिटिव मिले थे, उनका एक और सदस्य कोरोना संक्रमित मिला है।दिल्ली में विदेश से लौटे और कोरोना संक्रमित पाए गए 12 लोगों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिग कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद एक शख्स ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया। यह शख्स तंजानिया से आया था उसके संपर्क में आए लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button