adevertisment Adevertiisment banner

देश में 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली । देशभर में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं और इस दौरान 100 से अधिक कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 124 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है। इस दौरान 11,007 रिकवरी हुई हैं। सक्रिय मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी हैं, इनमें तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इस वक्त 1,71,830 सक्रिय मामले हैं। इसके साथ ही पाजिटिविटी रेट 3.24 फीसद हो गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अब तक कुल 3,43,06,414 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 4,82,017 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button