adevertisment Adevertiisment banner
Trending

निकिता हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, दोनों दोषिओं को मिली उम्रकैद की सजा

नई दिल्ली। हरियाणा की चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड में फरीदाबाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोनों दोषिओं को उम्र कैद की सजा सुना दी है। दो दिन पहले कोर्ट ने मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान को इस मामले में दोषी घोषित कर दिया था और आज सजा का ऐलान हुआ है। वहीं निकिता के परिवार के लोग दोषियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे थे।

बता दें कि पिछले साल 26 अक्तूबर को हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता तोमर की उसके कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निकिता तोमर की हत्या का आरोप तौसीफ नाम के युवक पर लगा था और उसके साथी रेहान और अजरुद्दीन पर हत्या में सहायता का आरोप लगा था। आरोप था कि निकिता तोमर की हत्या के समय तौसीफ के साथ रेहान मौजूद था और हत्या के लिए जिस हथियार का इस्तेमाल हुआ था उसे अजरुद्दीन ने उपलब्ध कराया था।

कोर्ट ने अब तौसीफ और रेहान को दोषी माना था लेकिन अजरुद्दीन को इस मामले में बरी कर दिया गया था। 5 महीने तक फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई है और आज फैसला आया है। 26 अक्टूबर 2020 को हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता तोमर की कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या की गई थी।

Related Articles

Back to top button