adevertisment Adevertiisment banner

पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले दो दिन पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड, दिल्ली में यलो अलर्ट

नई दिल्ली । पहाड़ों में हुई बर्फबारी से उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत में के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन शीतलहर की स्थिति रहेगी। हालांकि, कुछ राज्यों में यह स्थिति छिटपुट स्थानों पर ही देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा कि 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी फिर हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 20 से 22 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की संभावना है। वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, चक्रवाती हवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर के साथ सुबह-शाम घना कोहरा पड़ेगा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं, 19 और 20 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में भी 16-17 तारीख को घना कोहरा रहेगा। गौरतलब है कि रविवार को भी उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे की स्थिति देखी गई है। लखनऊ से लेकर भोपाल में भी सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। आईएमडी के मुताबिक, 19 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना है दिन के लुढ़के पारे की वजह से राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे दिन सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए सर्द दिन दर्ज होने की संभावना जताई है। साथ ही बच्चों व बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, गत 13 जनवरी से शुरू हुआ ठंडे दिन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इस कड़ी में दिल्ली के कुछ इलाकों में लगातार चौथे दिन सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर इस तरह की स्थिति नहीं रही। जेनामणि के मुताबिक, लगातार कोहरा और बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। रविवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद सूरज निकला लोगों को हल्की धूप से थोड़ी बहुत राहत मिली। दिनभर रूक-रूककर धूप निकलने का सिलसिला जारी रहा। शाम होते ही लोग हीटर व अलाव से ठंड से बचने की कोशिश करते रहे।
बीते 24 घंटे में दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 17.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 62 से 92 फीसदी रहा। इस वजह से सुबह सड़कों पर मध्यम स्तर तक का कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम को सर्द हवाएं चलने की उम्मीद हैं। प्रदेश के कई जिलों में नौ डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button